नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- इस समय बाजार में ढेर सारे फोल्डेबल फोन्स मौजूद हैं, जिसमें फ्लिप स्टाइल मॉडज के साथ किताब की तरह खुलने वाले मॉडल शामिल हैं। अब बाजार में एक यूनिक डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन एंट्री करने वाला है। हम बात कर रहे हैं Huawei Pura X Max की। यह फोन अलग इसलिए है क्योंकि यह पहला ऐसा फोल्डेबल फोन है, जिसमें होरिजॉन्टल वाइड फोल्डेबल डिजाइन है। हुवावे ने 20 अप्रैल को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट से पहले Pura X Max को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने फोन की सारी डिटेल नहीं बताई है। इसका साइज सामान्य फोल्डेबल फोन की तुलना में बड़ा होगा और इसके इस्तेमाल का तरीका भी अलग होगा। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर.होरिजॉन्टल वाइड डिजाइन वाला पहला फोल्डेबल फोन हुवावे पुरा एक्स मैक्स को इंडस्ट्री के पहले ...