हरिद्वार, मार्च 16 -- शहर में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना के विरोध में सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। शिवमूर्ति चौक पर एकत्रित व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि व्यापारी हितों की अनदेखी पर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को व्यापारियों ने कहा कि वे शहर के विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर व्यापारियों के रोजगार और दुकानों पर संकट खड़ा करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि पॉड टैक्सी परियोजना से शहर के मुख्य बाजारों में व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मांग उठाई कि इस परियोजना को लागू करने से पहले व्यापारियों और शहरवासियों से बातचीत कर समाधान किया जाए। इस दौरान रामनाथ त्रिवाल, जतिन सोढ़ी, राजीव शर्मा, वरुण साहनी, रमेश अरोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.