पॉडकास्ट वॉयस ऑफ आरयू से रांची विश्वविद्यालय की डिजिटल पहल शुरू
रांची, मई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नई पहल करते हुए 'वॉयस ऑफ आरयू', नाम से वीडियो पॉडकास्ट शृंखला की शुरुआत की है। कुलपति प्रो सरोज शर्मा की पहल पर शुरू किए गए इस पॉडकास्ट का पहला एपिसोड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत व संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान, विषय पर अपने विचार साझा किए। पॉडकास्ट में कुलपति ने कहा कि ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में विवि स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विवि परिसर में ऊर्जा बचत, संसाधनों के संतुलित उपयोग और जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस विशेष संवाद में पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह ने प्रश्नावली के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.