मधुबनी, मई 17 -- झंझारपुर। अररिया संग्राम थाना कांड संख्या 64/25 में फरार चल रहे आरोपित के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई रविवार को की। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 96, 64, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9 से संबंधित है। थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि मामले के आरोपित तुलपतगंज वार्ड संख्या-07 निवासी सुरेश सदाय (22 वर्ष), पिता- शिबू सदाय, लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से इश्तेहार और कुर्की आदेश निर्गत होने के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर विधिवत कुर्की की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। फरार रहने की स्थिति में कोर्ट ने कोर्ट की जब्ती का आदेश दिया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले आर...