पॉक्सो व अपहरण मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद, अगस्त 31 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और नाबालिग के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के तेलडीहा बीघा निवासी सनीश कुमार उर्फ अनीश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें युवक को नामजद किया गया था। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपित रोहतास जिले में रह रहा है। सूचना का सत्यापन कर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और आरोपित व नाबालिग को बरामद किया। नाबालिग को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। नामजद आरोपित को पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.