मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद एक बंदी की रविवार को मेडिकल में लाने के दौरान मौत हो गई। वह पॉक्सो एक्ट मामले में आजीवन सजायाफ्ता था। शेष सजा काटने सीतामढ़ी जेल से ट्रांसफर होकर मुजफ्फरपुर जेल लाया गया था। मृतक सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाने के बाबू नाराहा गांव का निवासी 54 वर्षीय दिग्विजय मिश्रा है। मजिस्ट्रेट राजू कुमार के द्वारा मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के बाद मेडिकल ओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...