प्रयागराज, सितम्बर 10 -- प्रयागराज, विधि संवाददता। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की अदालत ने दुष्कर्म और पॉक्सो के मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी के रूप में मुकदमे का सामना करने के लिए तलब करने का आदेश दिया है। अदालत ने अभियोजन की ओर से धारा 319 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए संतोष कुमार और दुलारी को आरोपी के रूप में सम्मन जारी करने का आदेश दिया है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने विशेष लोक अभियोजक विनय कुमार त्रिपाठी के तर्कों सुनकर यह आदेश पारित किया। मामला थाना थरवई में 2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन की ओर से मुकदमे के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर संतोष कुमार और दुलारी को भ...