पॉक्सो मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरा फरार
छपरा, जुलाई 12 -- एकमा। एकमा थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के केशरी मठिया गांव निवासी टुनटुन राय के पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया। मामला एक किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ की शिकायत से जुड़ा है। पीड़िता के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा नामजद आरोपित अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.