बोकारो, जुलाई 3 -- गुरुवार को केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बोरिया में हेडमास्टर हनुमान दयाल सिंह, शिक्षकों, कर्मियों व बच्चों के बीच पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के द्वारा बच्चों की सुरक्षा हेतु बाल अधिकार मुद्दों व कानून की अद्यतन जानकारी से सभी हितधारकों को जागरूक किया जाता है ताकि बच्चों के अपराधों में कमी आए। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने पॉक्सो अधिनियम की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाया। यह भी कहा कि पॉक्सो 2012 की धारा 43 और 44 अधिनियम के बारे में व्यापक जागरूकता और बढ़ावा देने को कहती है। सभी स्कूलों में पॉक्सो एक्ट की जागरूकता अ...