गाजीपुर, अगस्त 30 -- जखनियां। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी बाबूलाल राम को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी 45 वर्षीय बाबूलाल राम, पुत्र स्व. बिरजू राम, निवासी मंझनपुर कला को मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...