सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- चांदा, संवाददाता। बुधवार को चांदा पुलिस ने किशोरी को अपहरण कर ले जाने मामले में किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक विशाल उर्फ़ गुलशन (19) निवासी वैनी थाना लम्भुआ को गिरफ्तार कर विधिक करवाई करते हुए जिला न्यायालय भेजा गया । आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक किशोरी को अपहरण कर लिया गया था। मामले में किशोरी को चांदा पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...