पॉक्सो के अभियुक्त को पकड़ कर जेल भेजा
औरंगाबाद, अगस्त 17 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के बनियां गांव से पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक किशोरी लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया था। इसके बाद उस लड़की को ब्लैकमेल कर पैसे लिए गए। अभियुक्त ने लड़की की फोटो वायरल करने का डर दिखाकर उससे पैसे मांगे। लड़की ने पैसे देने से मना कर दिया और इसकी जानकारी अपनी मां को दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बनिया निवासी आरोपित युवक मनोज पासवान के पुत्र चन्द्रमा कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.