नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पॉक्सो ऐक्ट के चर्चित मामले में नोएडा की विशेष अदालत ने करीब 10 साल से जेल में बंद 68 वर्षीय बुजुर्ग को बरी कर दिया। इस मामले में 8 अगस्त 2016 को सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। लड़की के पिता ने दो लोगों पर अपनी बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आठ नवंबर 2016 को संबंधित आईपीसी धाराओं और पॉक्सो ऐक्ट के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने लड़की, उसके माता-पिता, जांच अधिकारी और मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर समेत पांच गवाह पेश किए। वहीं, बचाव पक्ष ने तीन गवाह पेश करते हुए अदालत को बताया कि घटना के समय आरोपी अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए बाहर गया था। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि एफआईआर की लिखित शिकायत एक ऐसे व्यक्ति ने तैयार की थी, जिसका आरोपी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.