बगहा, जून 25 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पटखौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पटखौली थाना में दर्ज पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामले के आरोपी को थानाध्यक्ष उत्पल कांत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बुधवार की रात को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...