भागलपुर, जुलाई 17 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़खानी को लेकर दर्ज किए गए पॉक्सो कांडों के निष्पादन में देरी से पुलिस मुख्यालय नाराज है। इसको लेकर सख्ती की जा रही है। मुख्यालय ने अनुमंडल स्तर पर पॉक्सो कांडों की समीक्षा का निर्देश दिया है। सभी एसडीपीओ से 20 बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है। यह भी पूछा गया है कि पॉक्सो कांडों के निष्पादन को लेकर निर्धारित समय दो महीने के अंदर जांच और अनुसंधान पूरी क्यों नहीं हो रही। मुख्यालय ने जिलों को उनके यहां लंबित पॉक्सो कांडों की सूची भी भेजी है। गौरतलब है कि पॉक्सो से संबंधित कांडों के निष्पादन को लेकर दो महीने का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अंदर ही उक्त कांडों की जांच और उसका अनुसंधान पूरा करना जरूरी है。

एफएसएल रिपोर्ट और चार्जशीट का ब्योरा भी देना...