गाजीपुर, अगस्त 2 -- जमानियां। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर दरौली चट्टी के पास से मुहम्मदपुर निवासी 26 वर्षीय अली हुसैन को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...