पॉक्सो और गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज उखैयाखास करारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को देने की अपील की। चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमित कुमार मिश्रा ने पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान होना भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- बालिकाओं का शिक्षित एवं संस्कारित होना जरूरी: अंकित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.