पॉक्सो ऐक्ट के फरार आरोपित के घर हुई कुर्की-जब्ती
सासाराम, मई 24 -- रोहतास। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या छह में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सत्येंद्र हलुवाई पिता बेचू हलुवाई के विरुद्ध वर्ष 2017 में पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व अपहरण से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश के आलोक में एसआई प्रवीण कुमार, श्रीकांत पासवान व प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित के घर पहुंची व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान जब्त की गई सामग्री को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। यह भी पढ़ें- बोधगया में हत्या के फरार आरोपी के घर की पुलिस ने की कुर्की-जब्ती यह भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.