उरई, जून 25 -- जालौन। संवाददाता वर्ष 2020 में दर्ज पॉक्सो एक्ट का आरोपी न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। कुठौंद कोतवाली पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।कोतवाली कुठौंद प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जालौन खुर्द निवासी अलताब खां के खिलाफ वर्ष 2020 में पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। काफी समय से आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में टहल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कंझारी चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय व कांस्टेबल साबिर खान ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...