कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में पडरौना कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त रेहान अंसारी पुत्र युसुफ अंसारी निवासी बड़हरागंज को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी, एसआई सचिन दिवाकर एवं कांस्टेबल रमेश पाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.