सासाराम, मार्च 19 -- सासाराम, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तारी किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि 28 फरवरी को पीड़ित के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया गया है। नाबालिग लड़की को उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...