कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर देहात। मंगलपुर पुलिस ने पॉक्सों एक्ट के मामले में फरार चल रहे बड़ा चौराहा झींझक निवासी शुभम गुप्ता उर्फ श्याम गुप्ता व औंरगाबाद डालचंद्र गांव के आदित्य सिंह पुत्र राजेश सिंह को नासरसेड़ा रोड पर मंगलवार को दबोच लिया। झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि इनके खिलाफ 17 मार्च को मंगलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...