बोकारो, नवम्बर 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की। मौके पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता, एनडीसी प्रभाष दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में अत्यधिक संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित बच्चों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष आने वाले पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रत्येक मामले में डीसी व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की जाए, जिसमें एक संयुक्त आदेश निर्गत हो। डीसी ने निर्देश दिया कि पीड़ित-पीड़िता व उनके परिजनों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाए। उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से कवर किया जाए। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.