देवघर, जुलाई 2 -- देवघर। मोहनपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग किशोरों को निरुद्ध किया है। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। निरुद्ध किए गए दोनों किशोरों में एक सारवां थाना क्षेत्र के एक गांव का तथा दूसरा जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। चूंकि दोनों विधि के अनुसार नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

मामले की जानकारी पुलिस के अनुसार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान दोनों किशोरों क...