समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र में पॉक्सो मामले के मुख्य आरोपी अफरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। विद्यापतिनगर पुलिस ने 16 जनवरी 26 को दर्ज इस मामले में कार्रवाई की है। आरोपी पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने का आरोप है। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण बेतिया जिले के भोला टोला थाना चनपटिया क्षेत्र के समसुद्दीन नियां के पुत्र अफरोज आलम के रूप में हुई है। उसे चनपटिया थाना क्षेत्र से ही पकड़ा गया। यह मुकदमा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष आराधना कुमारी, स्लिम रजा और पुलिस बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने क...