मेरठ, जून 5 -- मवाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी काफी समय से मुकदमे में वांछित था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी मोमीन पुत्र रहीसू उर्फ रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला ढोलापुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...