बिजनौर, अगस्त 20 -- पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया है। आरोपी नुरआलम पुत्र हसीनुद्दीन निवासी ग्राम जसवंतपुर उर्फ लुकादड़ी थाना नजीबाबाद का रहने वाला है।पीड़िता ने थाना बारामती जनपद पुणे (महाराष्ट्र) में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी अकरम मोहम्मद ने उसके साथ गलत कार्य किया है।थाना बारामती पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उक्त अभियोग में साक्ष्य के आधार पर एक अन्य अभिययुक्त नूर आलम की संलिप्तता प्रकाश में आने पर उसे वांछित घोषित किया गया। उधर थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक ललित कुमार व हेड कांस्टेबल वीर सिंह की टीम ने गुरुवार को वांछित अभियुक्त नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नाबालिग के यौन उत्पीड़न क...