पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित युवक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- खमरिया (खीरी)। थाना ईसानगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित युवक पकरिया पुरवा मजरा हसनापुर स्थित अपने मौसा के घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश पुत्र हरद्वारी निवासी केदार टांडा, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना ईसानगर में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। यह भी पढ़ें- पीलीभीत का रहने वाला दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.