मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अमित कुमार ने पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों का 60 दिनों के अंदर डिस्पोजल करने का निर्देश दिया है। बुधवार शाम क्राइम मीटिंग में पुलिस अफसरों को यह निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इसकी समीक्षा होगी। समय सीमा के अंदर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन दाखिल नहीं होने पर दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में डीएसपी ने थाना बार लंबित मामलों की समीक्षा की। मीटिंग में सर्किल इंस्पेक्टर सदर पवन कुमार सिंह, एससी-एसटी थानाध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुड्डू, नगर थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी इंस्पेक्टर शमशाद आलम, नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार, सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला थानाध्यक्ष रीना भारती, र...