आगरा, मार्च 26 -- पटियाली थाना पुलिस ने क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर पटियाली अजयवीर सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने वांछित आरोपी नरवीर उर्फ रनवीर पुत्र सत्यवीर निवासी नगला अजीत थाना जैथरा जनपद एटा को दरियावगंज झील के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.