संभल, अगस्त 14 -- पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे बाप-बेटे को हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने वारंटी अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 12 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने मिलक सिरसी गांव में दबिश देकर अफजल (45) पुत्र हनीफ और उसके बेटे मोहम्मद अनस (22) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना हजरतनगर गढ़ी में दर्ज मु0अ0सं0 86/2025 में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 75(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज है। यह भी पढ़ें- गवाही में न आना दरोगा को पड़ा भारी, वारंट जारी मामला नाबालिग से संबंधित अपराध, ...