पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्ता गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में गैर जमानतीय वारंट से संबंधित 56 वर्षीय वारंटी अभियुक्ता सीता देवी पत्नी हरेन्द्र, निवासी भदोई को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत से वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वर्षा यादव व कांस्टेबल राघवेन्द्र चाहर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.