समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वर्षों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने शेखोपुर गांव पहुंचकर आरोपी के घर पर इश्तहार चस्पाया।अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मो. नेयाज के घर पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप है, जिसके तहत उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी एक माह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.