बस्ती, जून 17 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व छेड़खानी की घटना में केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि 12 जून की देर रात आरोपी अनुज यादव उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि उसने कई बार पूर्व में भी उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इसी बात की जब वह शिकायत करने अनुज के घर पर गई तो उसने व उसके भाई ने जानमाल की धमकी दी थी। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रामानन्द सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.