पाकुड़, जून 19 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज मामले के फरार आरोपी के खिलाफ लिट्टीपाड़ा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले पहुंच कर आरोपी के पैतृक आवास पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 30/26, के तहत बीएनएस एवं 4 पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त जितारपुर निवासी छोटू तुरी चाचल थाना क्षेत्र के (पश्चिम बंगाल) मालदा जिला के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस की टीम ने अभियुक्त के घर पहुंच कर विधिवत इश्तेहार चिपकाते हुए कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और प्रयास जारी है। निर्धारित समय सीमा के अंदर यदि आरोपी न्यायालय या प...