पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 24 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परासी थाना कांड संख्या-48/24 (पॉक्सो एक्ट) के अभियुक्त भोला कुमार, पिता सुनील कुमार, निवासी ग्राम जमुहारी, थाना मेहंदिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में अगली कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.