पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- बरहेट। बरहेट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई बरहेट थाना कांड संख्या 91/26, धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई। पुलिस के अनुसार, मामले के प्राथमिकी अभियुक्त कालीदह गांव निवासी अल्फ़ाज अंसारी, पिता स्व. यूसुफ अंसारी के घर पर पुलिस टीम पहुंची और नियमानुसार न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में सूचना दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस एवं न्यायालय की प्रक्रिया के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.