पॉक्सो एक्ट की पीड़िता की फाटो-वीडियो वायरल कर दी धमकी
मुरादाबाद, मई 11 -- पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे की रंजिश में आरोपी के भाई ने मझोला क्षेत्र निवासी पीड़िता के बारे में इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट किए। आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ धमकी देने और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 दिसंबर 2023 से बरेली के रामचंद्रपुरम कालोनी निवासी विपिन प्रताप सिंह से उसका मुकदमा चल रहा है। पॉक्सो एक्ट का यह केस है। पीड़िता के अनुसार इसी मुकदमेबाजी को लेकर आरोपी विपिन का भाई नितिन चौहान इंस्टाग्राम पर उसके बारे में अश्लील टिप्पणी कर रहा है। मैसेज भेजकर गाली गलौज कर धमकी दे रहा है। आरोपी फोटो और वीडियो भी वायरल किये हैं। इतना ही नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.