पॉक्सो एक्ट का आरोपित सीवान से गिरफ्तार
गोपालगंज, जुलाई 15 -- गोपालगंज। जादोपुर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को सीवान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित जादोपुर थाने के पतहरा गांव का बादल कुमार राम बताया गया है। पूछताछ करने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आरोपित के खिलाफ जादोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर वह घर छोड़कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन व पकड़ में नहीं आ रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के इलाके में मौजूद है। इसके बाद जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल की मदद से छापेमारी कर उसे दबोच ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.