पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह को लेकर छात्रों को किया जागरूक
सुल्तानपुर, सितम्बर 30 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गांधी जयंती से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि न्यायाधीश शुभम वर्मा ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण दिया गया है। उन्होंने छात्रों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ विषम परिस्थितियों में तत्काल मदद लेने की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश सोनाली सोनी ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या खतरे की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- स्कूलों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.