बोकारो, फरवरी 20 -- कथारा। केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार की अगुवाई में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाल बांध गोमिया के बच्चों, संबंधित हितधारकों प्रधानाध्यापक, शिक्षक व कर्मियों के बीच पॉक्सो एक्ट 2012 एवं बाल अधिकार पर जागरूकता अभियान चलाया। डॉ प्रभाकर ने कहा पॉक्सो एक्ट 2012 (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने लागू किया था जिसका उद्देश्य बच्चों को यौन शोषण, व्यवहार, उत्पीड़न व अश्लीलता से सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत दोषियों के लिए कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कहा कि प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012 बच्चों को मानसिक, शारीरिक और यौन दुर्व्यवहार से बचाने के लिए बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.