रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में सिल्ली निवासी आरोपी रविसार लोहरा की उम्र को लेकर संदेह गहराता नजर आ रहा है। अब मेडिकल बोर्ड तय करेगा कि पोक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग है या बालिग। पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी के नाबालिग होने के दावे की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है। सोमवार को आरोपी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से वीसी के जरिए अदालत में पेश किया गया। इसी दौरान अदालत को डालसा की ओर से भेजा गया बंदी आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आरोपी ने स्वयं को नाबालिग बताते हुए किशोर घोषित करने की मांग की। आरोपी के खिलाफ सिल्ली थाना में 28 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी की ओर से प्रस्तुत आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 3 फरवरी 2009 दर्ज है। हालांक...