पॉकेट पॉलिटिक्स में फंसी BJP; बांकीपुर में बंटी-नीरज एपिसोड पर सियासत गर्म, राजद-कांग्रेस हमलावर
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चौंका दिया। पूरे लाव लश्कर के साथ जिस अभिषेक बंटी का नामांकन कराया गया वे 24 घंटे के भीतर मैदान से बाहर हो गए और उनकी सीट पर 28 साल से बूथ अध्यक्ष नीरज सिन्हा को नितिन नवीन की सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। भाजपा के इस स्टेप पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी राजद और कांग्रेस इस मौके को भुनाने में एक पल भी नहीं रुके। राजद ने इसे पार्टी की पॉकेट पॉलिटिक्स की विफलता बताया है तो कांग्रेस ने इसे शीर्ष स्तर पर गुटबाजी करार दिया है। प्रशांत किशोर भी पीछे नहीं हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि भाजपा में पॉकेट पॉलिटिक्स चल रही है। पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने पॉकेट से निकालकर नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.