सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- पुपरी,। पुपरी नागेश्वरनाथ मंदिर में शुक्रवार को जलाभिषेक के समय पॉकेटमारों ने जमकर उत्पात मचाया। जलाभिषेक करने पहुंचे कई महिलाओं के गर्दन से सोने की चेन चोरी कर ली है। इसके कारण मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, नागेश्वरनाथ मोहल्ला निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता की पत्नी सरिता देवी मंदिर में जलाभिषेक के लिए पंक्तिबद्ध थी। जलाभिषेक कर बाहर आई तो गले से सोने की चैन गायब पाया। वहीं पानी टंकी रोड के कन्हैया सर्राफ की मां जलाभिषेक कर मंदिर से बाहर निकली तो उन्होंने पाया कि गले से सोने की चैन गायब है। पुलिस की चौकसी के बाद भी महिला पॉकेटमारों ने मंदिर में जमकर उत्पात मचाया। किन्तु असामाजिक तत्व पुलिस के पकड़ से बच निकले है। गौरतलब है कि न्यास समिति के उदासीनता के कारण मंदिर में लगाएं गए सीसीटीवी कैमरे काफी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.