हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा में पैसों के लेन देन को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी पप्पी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 24 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे गांव निवासी अरसलान, शादाब, चांद ने शादाब की दुकान के पास पैसे के लेन देन को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : पैसों के लेनदेन को लेकर मा...