धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद। धनबाद के हीरापुर स्थित पैसोनेट कलाकार ट्रेनिंग सेंटर ने रविवार को अपने एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से दिया, दिक्षिता, दिव्यांशी, सोमनाथ, राखी एवं सृष्टि द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं अन्य गतिविधियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में रीना मंडल उपस्थित थी। उन्होंने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...