हरिद्वार, अप्रैल 10 -- कनखल थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि कार्यालय से लौट रहे युवक को पेट्रोल पंप पर घेरकर हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। कनखल कार्तिकेय कुंज बी-15 निवासी नीरज अग्रवाल ने शिकायत कर बताया कि बीते कुछ समय से उसका प्रतीक अग्रवाल और एश्वर्य रस्तौगी से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोनों पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। नीरज का आरोप है कि गुरुवार रात को जब वे ऑफिस से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर एश्वर्य रस्तौगी ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने धारदार हथियार से वार किए और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.