प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। करेली के चाट वाली गली में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद में पप्पू जायसवाल ने अपने ही 20 वर्षीय बेटे प्रियांश जायसवाल का कत्ल कर दिया। पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। बात बिगड़ने पर पप्पू ने तराजू के बाट से बेटे के सिर पर मार दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची करेली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पप्पू की तलाश की जा रही है। वह घटना के बाद से ही फरार है। करेली थाने की पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना घरेलू और पैसे का विवाद हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...