पैसों के विवाद में पिटाई से मौत के दो और आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- जमीन के पैसों के विवाद में भतीजों की मारपीट से घायल कस्बे के मोबीन की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीस अप्रैल की शाम जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल कस्बे के इंद्रपुरी मोहल्ले के मोबीन की लखीमपुर से लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई थी। गुरुवार को दो और आरोपियों इमरान और मोईन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मोबीन की पत्नी फातिमा की ओर से उसके पति के भतीजे नफीस, इरफान, इमरान, उस्मान और मोईन के खिलाफ तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में तीन आरोपित चढ़े हत्थे, तीन फरार कोतवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.