पैसों के विवाद में चाचा ने किया चाकू से हमला, चार घायल
रांची, मई 31 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में पैसों के विवाद को लेकर शनिवार देर रात युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में ओम कुमार साहू समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले में अपने चाचा और चचेरे भाइयों के खिलाफ रातू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार झखराटांड़ निवासी ओम कुमार साहू शनिवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा था। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर चाचा छोटन साहू से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छोटन साहू और उसके बेटे सूरज साहू व आकाश साहू ने ओम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ओम कुमार साहू के गले में गंभीर चोट आई, जिसमें सात टांके लगे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता सरजू साहू, बड़े भाई बजरंग साहू और बहन चंचल भी घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार उप स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.